फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार व महंगाई के विरोध होगा जनांदोलन : विनोद तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार व महंगाई के विरोध होगा जनांदोलन : विनोद तिवारी
विज्ञापन

फरेंदा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पूर्व विधायक विनोद तिवारी के आवास पर हुई, जिसमें भाजपा को पूंजीपतियों की मददगार बताते हुए भ्रष्टाचार, महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ जनांदोलन करने का निर्णय लिया गया।
पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि वर्तमान में देश का मजदूर, छात्र और युवा वर्ग बेहद परेशान है। किसानों का हक छीना जा रहा है। भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। पेट्रोल और डीजल के दाम तेल कंपनियां निर्धारित कर रही हैं। घरेलू गैस के दाम में लगातार वृद्धि जारी है। इसी कारण से महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि आज किसान सड़क पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि सरकार किसानों का हक छीनकर पूंजीपतियों को देना चाह रही है। डॉ. रामनरायण चौरसिया ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति केवल कागजों में सिमट कर रह गई है। इस दौरान गौरी शंकर मालवीय, देवेंद्र पांडेय, रविंद्र मिश्रा, शेषमणि यादव, रामलौट चौरसिया, अनिल, प्रभाकर उपाध्याय, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें