फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस भर्ती परीक्षा में नहीं होगी परिवहन समस्या, चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सात से 11 जून तक रद्द की गई चालक-परिचालकों की छुट्टियां
विज्ञापन

20 सोनौली डिपो और 30 रोडवेज बसें महराजगंज डिपो की ओर से लगाई गईं
महराजगंज। आज से लगातार तीन दिन जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए डिपो की तरफ से डीएम के निर्देशानुसार कुल 50 बसों को लगाया गया है। डिपो प्रशासन ने परीक्षा के कारण सभी चालक व परिचालकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं।
जनपद में आज से पुलिस प्रोन्नत बोर्ड की तरफ से कुल तीन दिन छह पाली में पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है। सभी पालियों की परीक्षा के अनुसार 34,560 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के अधिकतर केंद्र जनपद मुख्यालय के अलावा फरेंदा, चौक, परतावल में भी बनाए गए हैं। केंद्रों तक आने-जाने या जनपद मुख्यालय पहुंचने में अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए डिपो प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अभ्यर्थियों के लिए कुल 50 रोडवेज बसें लगाई गई हैं जिसमें से 20 सोनौली डिपो की तरफ से तो 30 महराजगंज डिपो की हैं।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की असुविधा न उत्पन्न हो इसके लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां सात से 11 जून तक रद्द की गई हैं। धनेवा से कुल 15 रोडवेज बस गोरखपुर स्टेशन, पांच-पांच आनंदनगर व नौतनवां रेलवे स्टेशन रवाना किया गया है। परीक्षार्थी किसी भी स्टेशन पर उतरेंगे अपने केंद्र तक उन्हें रोडवेज बसें पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस भर्ती परीक्षा में कुल 50 बसें लगाई गई हैं। गोरखपुर, नौतनवां व आनंद नगर रेलवे स्टेशन पर बसों को भेज दिया गया है। शेष बसें महराजगंज बस स्टेशन पर रहेंगी जो जरूरत के मुताबिक संचालित होंगी।
- सर्वजीत वर्मा, एआरएम, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें