फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में हर शनिवार होगी ‘मस्ती की पाठशाला’

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अब माह के हर शनिवार को परिषदीय स्कूलों में मस्ती की पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। एससीईआरटी महानिदेशक की तरफ से शनिवार को ‘’नो बैग डे’’ घोषित कर दिया गया है। इस दिन बच्चे स्कूल में बिना बैग के जाएंगे। बच्चों को समूह आधारित शिक्षा व राष्ट्रीय संकल्पनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। जनपद में संचालित 1,500 स्कूलों में लगभग 2 लाख बच्चे नामांकित हैं।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब हर शैक्षिक सत्र में 10 ‘’नो बैग डे’’ होंगे। बिना बस्ते के बच्चों को स्कूल बुलाकर तनावमुक्त व गतिविधि आधारित शिक्षा से जोड़ा जाएगा। डायट प्रवक्ता रामजी प्रसाद ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से आनंदम मार्गदर्शिका जारी की गई है। इसका अनुपालन सभी स्कूल करेंगे।
तत्काल प्रभाव से इस व्यवस्था को लागू किया गया है। निर्देश के तहत गतिविधि व प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, विभिन्न क्लबों का गठन, स्पोर्ट्स गतिविधियां, लर्निंग बाई डुइंग कार्यक्रम और राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। विद्यार्थियों को व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा दी जाएगी। डायट प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नौ बैग डे में राष्ट्रीय संकल्पनाओं पर शिक्षक विद्यार्थियों को जागरूक करेंगे। इसके तहत आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल, कला, संस्कृति ओडीओपी, पर्यावरण व प्रौद्योगिकी जैसी कुल 34 गतिविधियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें