फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बंटवारे के विवाद में मां के सामने भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महम्मदा टोला निवियापार में रविवार की शाम आपसी पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, प्रद्युम्न कुमार सिंह अपने घर के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और बड़े भाई मधुसूदन सिंह, उनका बेटा अमित चौधरी और उनकी पत्नी ने मिलकर प्रद्युम्न पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि घटना शाम 4 बजे की है। बातचीत के दौरान अचानक तीनों ने मिलकर उसे पकड़ लिया और मां के सामने ही बुरी तरह मारने-पीटने लगे। प्रद्युम्न का आरोप है कि मधुसूदन और उनकी पत्नी संध्या उसे पकड़कर रोके रहे और उनका बेटा अमित चौधरी मारता-पीटता रहा। पीड़ित का आरोप है कि मारते समय आरोपी गाली-गलौज करते हुए कह रहे थे कि आज इसे जान से मार देंगे। किसी तरह पीड़ित अपनी मां को लेकर वहां से भागकर जान बचा पाया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में मधुसूदन, अमित, संध्या के खिलाफ केस दर्ज प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें