फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इपरटेंशन से बचाव के लिए घर-घर स्क्रीनिंग होगी

Sun, 06 Apr 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हाइपरटेंशन से बचाव के लिए एएनएम और सीएचओ सप्ताह में एक दिन घर-घर जाकर जांच करेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में विभिन्न रोगों की पुष्टि के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचओ के माध्यम से स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए 13,71,776 लोगों की स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 12,22,263 लोगों का फाॅर्म भरा जा चुका है। जबकि, 8,51,058 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इसमें हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप से प्रभावित मरीजों की संख्या 13,315 पाई गई है, जिन्हें रेफर किया गया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि हाइपरटेंशन एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है। क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं। यदि समय पर इसका पता न चले तो यह हृदय रोग, किडनी फेल्योर और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वस्थ आहार अपनाने, व्यायाम करने और तनाव कम करने की सलाह दी जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि हाइपरटेंशन से बचाव के लिए लोगों को खुद भी सतर्क रहना चाहिए। यदि किसी को सिरदर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखना या थकान महसूस हो रही हो तो तुरंत जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें