फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्राथमिक विद्यालय में तीन छात्राओं को बेहोश होने पर अफरातफरी

Sat, 26 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/ठूठीबारी। भीषण गर्मी से प्राथमिक विद्यालय बरगदवा की तीन छात्राएं शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बेहोश हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं को घर भेज दिया गया। उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

छात्राओं को बेहोश होने के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। गर्मी से बेहाल अन्य छात्र-छात्राओं को पेड़ की छांव तले किया गया। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय बरगदवा में शुक्रवार सुबह 10 बजे बिजली नहीं थी। स्कूल आए बच्चे गर्मी से बेहाल रहे। शिक्षक उनको पढ़ा रहे थे। इस बीच कक्षा पांच की छात्रा सुषमा अचानक बेहोश हो गई।
बच्चों ने इसकी जानकारी प्राधानाध्यापक मनौवर अली को दी। उन्होंने छात्रा को नजदीक के पीएचसी पर भेजा। वहां से इलाज के बाद सीएचसी निचलौल भेजा गया। इसी बीच कक्षा चार की छात्रा सोनम व रूकसाना भी बेहोश हो गई।
विज्ञापन

यह देखकर अन्य छात्र सहम गए। उनको पेड की छाव में ले लाया गया। गर्मी से बेहाल छात्रों को शिक्षक सुरक्षित करने में जुट गए। बेहोश हुई सोनम को रतनपुर सीएचसी पर ले गया। वहीं रूकसाना का कस्बें में ही इलाज कराने के बाद घर भेज दिया गया।
प्रधानाध्यापक मनौवर अली ने बताया कि डाक्टरों से पूछताछ में पता चला की गर्मी के कारण छात्राएं बीमार हुई थी। इलाज के बाद उनको घर भेज दिया गया। सभी के घर जाकर उनके हाल के बारे में जानकारी ली। सभी छात्राएं सुरक्षित है। समय से उनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें