भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के हरपुर महंथ गांव में बीते बृहस्पतिवार को उस समय कोहराम मच गया जब दुबई में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मिथिलेश का शव घर पहुंचा।
परिजनों के अनुसार, मिथिलेश तीन साल से दुबई में रहकर घर की आजीविका में सहयोग कर रहा था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसका छोटा भाई भी दुबई में ही रहता है। मिथिलेश की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी। फिर वह दुबई लौट गया था। परिजनों ने बताया कि बीते 19 सितंबर को ही उसे घर लौटना था लेकिन किसी किसी आवश्यक काम के कारण वह घर नहीं आ सका। इस दौरान दुबई से सूचना आई की सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह दुबई से उसका शव लखनऊ पहुंचा।