फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिंचाई विभाग के नोटिस से मचा हड़कंप

Thu, 31 Oct 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया चौराहे पर सिंचाई विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर दुकानदारों और नहर पटरी पर पन्नी और झोपड़ी डाल कर रहे लोगों में हड़कंप मचा है। सिंचाई विभाग प्रथम खंड के जिलेदार ने सिंदुरिया चौराहे पर अतिक्रमण किए लोगों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते के अंदर अतिक्रमण हटाने का नया फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन

जिलेदार ने नोटिस जारी करते हुए अवगत कराया कि आप लोगों के की ओर से नहरी सीमा के अंदर नहरी भूमि नहर देवरिया शाखा के पटरी के दोनों तरफ अवैध तरीके से अतिक्रमण करके राजकीय क्षति पहुंचाया जा रहा है, जो कैनाल एक्ट 1873 की धारा 70 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। उन्होंने सभी को एक हफ्ते के अंदर नहरी भूमि से अनिवार्य रूप से अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया है। सात दिनों के बाद शासकीय कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।
सिंदुरिया चौराहे पर नहर पटरी पर बसने वाले शंकर, राजमंगल, दीनानाथ, रुदल, तभी जयश्री, महमूद, दूधनाथ, अनिल तबरेज का कहना है हम लोग करीब 35 से 40 वर्ष पूर्व से स्थानीय नहर पटरी जो सिंचाई विभाग की भूमि थी, उसपर पर परिवार सहित घास फूस की झोपड़ी, कटरैन आदि डालकर रहने के साथ फुटपाथ पर दुकानें लगाकर किसी प्रकार से अपना जीवन यापन कर रहे थे। 12 फरवरी 2023 को हम लोगों को बिना अग्रिम सूचना दिए अभियान के दौरान हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें