फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सदर ब्लाॅक कार्यालय में विजिलेंस टीम के आने से मचा हड़कंप

Thu, 19 Dec 2024 08:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लाॅक कार्यालय में बृहस्पतिवार को विजिलेंस विभाग की टीम आने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई सचिव अपने-अपने कार्यालयों को छोड़कर लगे गए।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, विजिलेंस विभाग की टीम को जिले के चकबंदी लेखपाल पर आरोप है कि वह लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बिना घूस लिए मामले का समाधान नहीं करते हैं। उनके खिलाफ एक पीड़ित व्यक्ति ने गोरखपुर विजिलेंस कार्यालय में शिकायत की थी। पता चला कि विजिलेंस टीम के आने से संबंधित चकबंदी लेखपाल को इसकी भनक लग गई। इससे वह सतर्क हो गया और जहां पर पीड़ित से मिलना था उस स्थान से चला गया।
डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि चकबंदी लेखपाल को पकड़ने के लिए विजिलेंस की टीम आई थी। टीम के साथ दो सहायक विकास अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। उनको साथ लेने के लिए टीम ब्लॉक में आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें