फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी गोपाला में एक्स-रे सुविधा नहीं, मरीज परेशान

Sun, 09 Mar 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला में एक्स-रे की सुविधा न होने से हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक्स-रे की सुविधा न होने के कारण मरीजों को करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करके जिला अस्पताल में एक्स-रे के जाना पड़ता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला में रोजाना 150 से 200 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से कई मरीज हड्डी में चोट या अन्य समस्याओं के चलते एक्स-रे करवाने आते हैं, लेकिन केंद्र पर यह सुविधा न होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। उन्हें जिला अस्पताल या निजी केंद्रों का रुख करना पड़ता है।
इससे न केवल मरीजों का समय बर्बाद होता है, बल्कि उन्हें आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ता है। अंशु ने बताया कि वह एक्स-रे के लिए सीएचसी गोपाला पहुंचे था, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर ने बताया कि यहां एक्स-रे कि सुविधा नहीं है और उसे जिला अस्पताल जाना होगा।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने बताया कि वह बाइक से गिरने के कारण दाहिने हाथ में मोच आने पर सीएचसी गया था, लेकिन वहां एक्स-रे की सुविधा नहीं है।
बाबूलाल कुमार, जितेंद्र, वीरेंद्र, सोनू,वीरु, आलोक सितेंद्र, लौहर, चंचल आदि का कहना है कि सीएचसी पर एक्स-रे सुविधा जल्द शुरू की जानी चाहिए, ताकि ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें