घरों तक इसी रास्ते से पैदल जाते हैं लोग।
पौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदौलीमाफी का मामला
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदौलीमाफी में 25 घरों तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। मेड़ के सहारे टोले के लोग आते-जाते हैं। यहां तक कि इस टोले के लोगों को शादी-विवाह के लिए अप्रैल या मई का महीना ही चुनना पड़ता है, क्योंकि अन्य सीजन में बगल में लोग फसल उगा देते हैं। बरसात में जलभराव की वजह से लोगों को बड़ी मशक्कत के साथ आना-जाना पड़ता है।
ग्रामीण रहमत अली, हलीम वालीउल्लाह, तौफीक, वालीउल्लाह, जमील शाहिद तमाम लोगों ने बताया कि रास्त के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि अजीज और विंध्याचल नायक के खेत से होकर किसी तरह मेड़ के सहारे आते-जाते हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुबेर अहमद ने बताया कि इन लोगों के रास्ते के लिए बगल के काश्तकारों से बातचीत चल रही है, बात हो जाने पर इसका हल निकाला जाएगा।
कोट,
यदि इस तरह की समस्या है तो ग्राम प्रधान से बात करके कोई रास्ता निकाला जाएगा। - जितेंद्र तिवारी, सहायक विकास अधिकारी, पौली