फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घुघली से महराजगंज के लिए रोडवेज सेवा नहीं

Mon, 24 Mar 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। स्थानीय कस्बे से पुरैना होते हुए शिकारपुर के रास्ते जिला मुख्यालय जाने वाली रोडवेज बस संचालित नहीं हो रही है। इससे टेंपो-टैक्सी का सहारा रहता है।
विज्ञापन

तीन स्थानों पर वाहन बदलते हुए जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लोग मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं।
घुघली निवासी रमेश ने कहा कि अगर रोडवेज बस मिलती तो जिला मुख्यालय जाने में दिक्कत नहीं होती। राजस्व से जुड़े अभिलेख और मुकदमा देखने के लिए हर सप्ताह जिला मुख्यालय जाना पड़ता है, लेकिन रोडवेज बस न चलने के कारण शिकारपुर जाने के लिए ऑटो वालों को अधिक किराया देना पड़ता है।
जिला मुख्यालय जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला मुख्यालय जाने के लिए लोगों को घुघली से पुरैना, पुरैना से शिकारपुर इसके बाद शिकारपुर जाना पड़ता है। महावीर ने कहा कि शहर से रोजाना समय पर बस संचालित होती तो समस्या नहीं होती।
विज्ञापन

लोगों को निजी वाहनों के सहारे अधिक किराया देकर महराजगंज और गोरखपुर की यात्रा करते हैं। यात्रा में दो से तीन स्थानों पर वाहन बदलने की दिक्कत भी होती है। जितेंद्र कुमार ने कहा कि डिपो से बस सेवा शुरू होने से समय और पैसा दोनों की बचत होती, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें