फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रैन बसेरे में इंतजाम भरपूर...ठहरने वाले दूर

Sun, 29 Dec 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में दो रैन बसेरे हैं। एक 50 तो दूसरा 16 बेड का है। यहां लोगों की सुविधा के लिए बिस्तर समेत अन्य सुविधाएं हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कम लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में भी रैन बसेरा का इंतजाम है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद महराजगंज के बिस्मिलनगर, चिउरहा में 50 बेड का रैन बसेरा संचालित है। यहां पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। जानकारी के अभाव में बाहरी यात्री यहां तक पहुंच नहीं पाते हैं। यही वजह है कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक रैन बसेरा सक्सेना चौक के बगल में है, लेकिन देखने पर यह वाहनों के पार्किंग का स्थान ही लगता है।
रैन बसेरा परिसर में अधिकारी, कर्मचारी वाहनों के अलावा नगर पालिका का कचरा ढोने वालीं गाड़ियां भी स्थान घेरे रहती हैं। आठ पुरुष और आठ महिलाओं के ठहरने का इंतजाम यहां है। इसकी जिम्मेदारी देख रहे अजय ने बताया कि टाॅयलेट रैन बसेरे के बगल में है, जिसे प्रयोग करना हो वह जा सकता है।
विज्ञापन

रैन बसेरे में बिस्तर तो 16 फोल्डिंग पर बिछी दिखी, लेकिन यहां पर एक-एक हल्के कंबल नजर आए। संचालन का काम देखने वाले से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि जिसे अधिक ठंड लगती है उसे दो कंबल दे दिया जाता है। कन्हैया ने बताया कि यहां ठहरने के लिए आधार कार्ड की छाया प्रति देनी होती है और रजिस्टर में ठहरने का कारण लिखना पड़ता है।ग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें