फरेंदा। कस्बे के वार्ड नंबर 11 में रविवार देर रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान उठा ले गए। जानकारी पीड़ित को हुई तो थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
फरेंदा कस्बे के वार्ड नंबर 11 शास्त्रीनगर निवासी अबरार अहमद रविवार रात मकान में ताला बंदकर रिश्तेदारी में चले गए। जहां से सोमवार को वापस लौटे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है, अंदर का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखा नगदी व जेवरात चोर उठा ले गए। जिसकी जानकारी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने जांच करने की पुष्टि की। संवाद