फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

Sat, 08 Feb 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के नानक नगर वार्ड में घर का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत जेवर उड़ा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बे के नानक नगर वार्ड निवासी राकेश अग्रवाल एक शादी में सम्मिलित होने के लिए चार फरवरी को कुशीनगर गए हैं। उनके मकान के दूसरी मंजिल पर बहराइच जनपद निवासी शिवा किराए पर रहते हैं जो अपने घर गए हैं। मकान में ताला बंद था।
बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी तोड़कर नकदी समेत कुछ जेवर चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो मकान स्वामी राकेश अग्रवाल को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए राकेश अग्रवाल की पत्नी से बात की तो उसने बताया कि अलमारी से 10 हजार नकद, चांदी का पायल व चांदी का सिक्का गायब हुआ है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी मंजिल पर रह रहे किराएदार शिवा के कमरे से भी सामान गायब होने की बात सामने आ रही है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें