फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देश की तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं युवा, विकास के लिए हों एकजुट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे के एक मैरिज हॉल में रविवार को पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए युवाओं की एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी ने कहा कि युवा देश की तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं। उनके बिना देश में कोई भी विकास कार्य नहीं हो सकता। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। ऐसे में विश्व के सभी देश में युवा संगठित होकर अपने हक को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। विकास के लिए युवाओं को एकजुट होना चाहिए।
पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर लोग गंभीर हो रहे हैं। पूर्व मंत्री श्यामनरायन तिवारी ने कहा कि सड़क, बिजली व पानी के क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए जाने हैं। कार्यक्रम को अनूप पांडेय, रामअधार दूबे, प्रह्लाद प्रसाद, आशीष पांडेय्र, रमेश सैनी सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया। संचालन विवेक शुक्ला ने किया। इस दौरान नरेंद्र त्रिपाठी, लक्ष्मन यादव, शेखर यादव, अमन अली, काउस मिश्रा, गोविंद मिश्रा, गुड्डू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें