फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निचलौल एसओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर वैश्य समाज ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वैश्य एकता परिषद की बैठक रविवार को मऊपाकड़ स्थित जिला कार्यालय पर सर्व वैश्य समाज के संयोजक रामसेवक साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निचलौल उपनगर के वैश्य नेता राजकुमार के खिलाफ निचलौल थाना के एसएचओ द्वारा अभद्र एवं असंवैधानिक कृत्य को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि मामले में अभी तक पुलिस अधीक्षक की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से वैश्य समाज के लोगों में रोष और आक्रोश है। उन्होंने कहा कि समाज इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है।
बैठक में मौजूद वैश्य समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 2 सितंबर को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों के समक्ष पूरे मामले को रखते हुए अब तक कार्रवाई नहीं होने का कारण पूछेगा और आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान साहू समाज के जिला संयोजक लालजी प्रसाद गुप्ता, गोविंद गुप्ता, दामोदर अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट, बेचन, राजेश गुप्ता, भगवान बाबू, राजेश कसौधन, श्रीकृष्ण कसौधन, महेश जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें