फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटीं पुलिस की चार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। क्षेत्र के सिरसिया मशर्की टोला पिपरवांस में शिवनंदन उर्फ विकास गुप्ता (18) की हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। करीब 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

राम अचल गुप्ता के पुत्र शिवनंदन उर्फ विकास का शव मंगलवार को गांव के बाहर खेत में मिला था। युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। इसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया था।
पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचा लेकिन सऊदी अरब में रहने वाले मृतक के पिता के घर नहीं पहुंचने के कारण मंगलवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। बुधवार देर शाम तक उसके पिता नहीं पहुंच सके थे। बुधवार को सीओ नौतनवा बसंत सिंह ने गांव पहुंचकर परिजन को ढाढ़स बंधाया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें