भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ में एक युवक मस्जिद में लगे पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार बलुआ निवासी नूर मोहम्मद 26 गांव में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मस्जिद में उस समय कोई नहीं था। सुनसान पाकर मस्जिद मे लगे पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कुछ समय बाद जब गांव के कुछ नमाजी मस्जिद में नमाज पढ़ने गए तो फंदे से लटकते युवक को देख हैरान हो गए शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।
ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना थाने पर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक सऊदी में रहकर अपने घर की आजीविका में सहयोग करता था। बीते दो महा पूर्व वह सऊदी से घर आया था। घर आने के बाद वह मानसिक रूप से विक्षिप्त रहने लगा। परिजनों ने बताया कि इसके पहले भी वह कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था।
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई नुरुलऐन सऊदी अरब में रहकर काम करता है, जबकि छोटा भाई घर पर ही रहता है। मां अरबुन निशा का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।