फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आधी आबादी को पोषण व स्वच्छता का महत्व बताएंगी समूह की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल मार्ग स्थित होटल में आज होगा समापन
विज्ञापन

तीन ब्लॉक से कुल 40 महिलाओं को दी जा रही है जानकारी
महराजगंज। समूह की महिलाएं अब गांव की आधी आबादी को पोषण व शारीरिक स्वच्छता की जानकारी देंगी। इसके लिए उन्हें कार्यशाला आयोजित कर जानकारी दी जा रही है।
फरेंदा ब्लॉक के बीएमएम (ब्लॉक मिशन मैनेजर) अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को पोषण व माहवारी स्वच्छता के विषय में जागरूक करने के लिए उपायुक्त एनआरएलएम के निर्देशन में यह कार्यशाला एक जून से मुख्यालय के निचलौल रोड स्थित एक होटल में संचालित की जा रही है। कार्यशाला में फरेंदा से 20, बृजमनगंज से 15 व पनियरा ब्लॉक से पांच समूह महिलाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार के प्रशिक्षण में डीआरपी अतुल कुमार ओझा ने माहवारी में अस्वच्छता के चलते होने वाले रोग व उनसे बचाव के तरीके की जानकारी दी। इसके साथ पोषण को कैसे रोजमर्रा के खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता इसकी जानकारी दी। कार्यशाला के समापन पर आधी आबादी को जागरूक करने के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाया गया। बताया कि कार्यशाला की महिलाएं 10 जून से अपने क्षेत्रों में इसके लिए कार्य करेंगी। शुक्रवार के प्रशिक्षण में रोहिणी, सत्यवती, मनोरमा, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वर्जन
समुह की महिलाएं स्वच्छता वर्ष पोषण का महत्व समझें इसके लिए यह मुहिम जनपद में शुरू की गई है। पहले चरण में फरेंदा, बृजमनगंज व पनियरा का प्रशिक्षण जिला मुख्यालय के निचलौल रोड पर चल रहा है।
-मो. जाकिर, उपायुक्त, एनआरएलएम, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें