फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर थाने के सामने सड़क पर बैठ गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुअवा नंबर एक टोला गोपलापुर की निवासी सुशीला रविवार को कार्रवाई की मांग करते हुए थाना गेट के सामने मुख्य मार्ग पर ही बैठ गई। इसके सड़क पर बैठ जाने और हाई वोल्टेज ड्रामे की सूचना अंदर बैठे पुलिसकर्मियों को हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को सड़क से किनारे कराया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सास निर्मला और बहू सुशीला के बीच 25 अगस्त को किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया था। रविवार को थक-हारकर सास निर्मला अपनी बहू एवं कुछ अन्य लोगों के विरुद्ध शिकायत लेकर थाने पर पहुंची थी। उधर, सास के थाने में पहुंचने की जानकारी बहू सुशीला को हुई तो वह थाने पर पहुंची और थाना गेट के सामने ही सड़क पर बैठ गई। अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर किसी तरह सड़क से किनारे कराया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। नौतनवा थाने के उपनिरीक्षक चंदन खरवार ने बताया कि परिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ मामला है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था। पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें