मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में पत्नी के मायके जाने से युवक नाराज हो गया। बृहस्पतिवार को उसने घर में पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी।
इसके बाद घर में ताला लगाकर भाग गया। आग लगाते समय वह खुद भी झुलस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर निवासी गिरिजेश विश्वकर्मा अपने ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ निचलौल में मुंडन संस्कार में गया था। बृहस्पतिवार दोपहर को पत्नी को ससुरालियों की ओर से विदा न करने पर नाराज होकर घर लौट आया और डिब्बे में पेट्रोल लेकर आया। पूरे घर में पेट्रोल को छिड़कर आग लगा दी। आग लगाने के दौरान वह भी आंशिक रूप से झुलस गया। घर के दरवाजा का ताला बंद कर भाग हो गया। आग की लपटों को देख मोहल्ले के लोगो शोर मचाया और फायर बिग्रेड को सूचना दी। समय से पहुंचे दमकल कर्मियों ने बाहर से खिड़की के रास्ते पानी डालकर आग पर काबू पाया। घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। अपने ही घर में आग लगाने को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। आरोपी युवक की पत्नी वंदना ने सिंदुरिया थाने में शिकायती पत्र देकर पति और बहनोई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।