फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम बना रहा बीमार, 769 मरीज पहुंचे जिला अस्पताल

Sun, 20 Jul 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण उदर रोग के मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्वाधिक मरीज उदर रोग के पहुंचे। 24 मरीज ओपीडी में ऐसे देखे गए जिन्हें डायरिया सहित अन्य तरह की परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में 769 रोगियों का उपचार शनिवार को हुआ। इन दिनों स्वास्थ्य विभाग दस्तक माह मना रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर डायरिया और अन्य रोगों से बचाव को जागरूक कर रही हैं। डाॅ. पवन कुमार ने कहा अधिकतर में खानपान के संक्रमण से उदर विकार पनप रहा है।
अधिक तला-भुना, तेल- मसाला, फास्ट फूड, बासी भोजन, पहले से काटे गए फल व सलाद का उपयोग से यह हो सकता है। हल्का व सुपाच्य भोजन ही करें अन्यथा पेट दर्द, अपच, खट्टी डकार, पेट फूलना, बार-बार शौच जैसा महसूस होना जैसी समस्या की चपेट में आ सकते हैं। बारिश में संक्रमण व बैक्टीरिया का विकास तेजी से होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें