फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौकीदारों ने वेतन वृद्धि और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन देने जाते चौकीदार। 
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को सौंपा ज्ञापन, खाकी वर्दी उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। ग्राम प्रहरी ग्रामीण चौकीदार संघ ने बृहस्पतिवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संघ के पदाधिकारियों ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और खाकी वर्दी उपलब्ध कराने की मांग की।

संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत ने कहा कि ग्राम प्रहरी वर्ष 1873 से लागू पुराने नियमों के तहत कार्य कर रहे हैं। पुलिस रेगुलेशन के अनुसार वे पुलिस तंत्र का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें आज भी पर्याप्त सुविधाएं और सम्मान नहीं मिल रहा है। वर्तमान में केवल 2500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। मानदेय बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के मानकों के अनुरूप न्यूनतम 24,400 रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


ग्राम प्रहरियों ने लाल साफे के स्थान पर खाकी पैंट-शर्ट, लाल टोपी, जूते, बेल्ट और ग्राम प्रहरी अथवा ग्राम पुलिस अंकित पहचान चिह्न उपलब्ध कराने की भी मांग की। उनका कहना है कि इससे जनता के बीच उनकी स्पष्ट पहचान बनेगी और वे पुलिस के सहयोगी के रूप में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेंगे।
वर्तमान में ग्राम प्रहरी गांवों में 24 घंटे निगरानी के साथ-साथ महीने में कई दिनों तक थानों में लंबी ड्यूटी करते हैं। इसलिए अंग्रेजों के समय से चले आ रहे नियमों में संशोधन कर प्रतिदिन 6 से 8 घंटे की नियमित ड्यूटी का प्रावधान लागू किया जाए। साथ ही राज्य विधि आयोग की ओर से ग्राम प्रहरियों को राज्य कर्मचारी अथवा अस्थायी से स्थायी करने संबंधी प्रस्ताव को शीघ्र लागू करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश संयुक्त सचिव शिव कुमार कन्नौजिया, इन्द्र, सीधई यादव, योगेंद्र, रघुनाथ, जलाउद्दीन, सज्जाद, फूलबदन, अनिल, विनोद, कौशल्या, नीमा देवी, किसनावती, सुमित्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें