फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिपरा बाजार में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिउटहां। सिसवा ब्लॉक की पिपरा ग्राम सभा में सफाई व्यवस्था बदहाल है। बीरबल के घर से जटायु के घर होते हुए पोखरी तक जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। नालियां बजबजा रही हैं और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नालियों से निकल रहे कीड़ों के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और जलनिकासी की समस्या दूर करने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ अर्जुन चौधरी ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी नहीं थी। जल्द सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें