फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खेमे में बंट गया माहौल

Sun, 13 Dec 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से चली आ रही पंचायत चुनाव की सरगर्मी रविवार को मतगणना के बाद सामान्य हो गई। सुबह से ही समर्थकों की भीड़ मतगणना स्थल पर परिणाम जानने पहुंच गई। मतगणना के दौरान रिश्तेदार और शुभ चिंतक मोबाइल फोन से ही पल पल की खबर लेते रहे। परिणाम आने लगे तो सड़क से लेकर गांव तक के माहौल में बदलाव आ गया। एक खेमा जीत के जश्न में अबीर गुलाल उड़ा रहा था तो दूसरा खेमा भितरघातियों को चिह्नित कर रहे थे। प्रधान चुनाव में उम्मीदवारों ने जमकर रुपये बांटे थे जिनके खाते में जीत दर्ज हुई वह तो बेफिक्र थे जिन्हें हार का सामना करना पड़ा वह सीधे घर पहुंच गए। रविवार सुबह पांच बजे से ही नगर के सड़कों का माहौल बदल गया था। सात बजे से मतगणना का समय निर्धारित था लेकिन कुहासे और ठंड के बीच शुरुआत होने में कुछ जगहों पर देरी हुई।
विज्ञापन

लेकिन मतगणना स्थल पर समर्थकों के पहुंचने में किसी भी प्रकार की लेट लतीफी नहीं हुई। सदर ब्लॉक के मतगणना स्थल पीजी कॉलेज का नजारा मेले जैसा था। करीब 11 बजे तक सदर ब्लॉक के लगभग एक दर्जन गांवों के परिणाम आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें