फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम आते ही गांवों में प्रधानी का जश्न

Sun, 13 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत 929 ग्राम प्रधान और 11897 पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान के परिणाम रविवार देर शाम तक आ गए। पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज, धानी, परतावल, घुघली, सदर ब्लॉक, मिठौरा, सिसवां, निचलौल, नौतनावां और लक्ष्मीपुर ब्लॉक में सुबह से ही प्रत्याशी और समर्थकों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो जिले में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मतगणना के दौरान कमिश्नर और डीआईजी भी विभिन्न मतगणना स्थलों पर जायजा लेते रहे। महराजगंज नगर में मतगणना स्थल पर भीड़ के कारण राहगीरों को दिक्कतों का समाना करना पड़ा। लक्ष्मीपुर की ग्राम पंचायत मल्हनी फुलवरिया के प्रधान पद के मतगणना में एक वोट से जीत हुई। गांव में प्रधान पद के कुल आठ प्रत्याशी थे। अरविंद पांडेय ने 312 मत पाकर राम प्रसाद यादव को एक वोट से शिकस्त दी। वहीं हारे प्रत्याशी राम प्रसाद का कहना है कि साजिश के तहत हराया गया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मतगणना कर्मियों ने अवैध मतों की संख्या छह के बजाय 13 बताते हुए एक मत से हरा दिया। शिकायत एआरओ एवं आरओ से की लेकिन वे कुछ भी सुनने की जगह फटकार कर भगा दिए। आरओ भूषन प्रसाद सिंह का कहना है कि एआरओ के आख्या पर प्रमाण पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें