फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम प्रधान ने लगाया धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। गांव की ग्राम प्रधान आशा देवी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर कार्य योजना को विकास कार्य दिखाकर ग्रामीणों को भ्रमित करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खनुआ ग्राम प्रधान आशा देवी ने जिलाधिकारी को ऑनलाइन शिकायती पत्र भेजकर बताया कि गांव के कुछ लोग उनके कराए गए विकास कार्यों की कार्य योजना दिखा कर लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। साथ ही वे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें गाली दे रहे हैं। साथ ही विपक्षी बार-बार उनके खिलाफ प्रार्थना पत्र दे रहें हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी उनके पुत्र से बिना वजह उलझ गया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें