फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वैश्य समाज ने दिया कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते वैश्य समाज के लोग।संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल के एसएचओ पर वैश्य समाज से जुड़े राजू कुमार गुप्ता के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को वैश्य समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरने के बाद डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


भारतीय वैश्य चेतना महासभा और सर्व वैश्य समाज के कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सब्जी मंडी से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम और एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां धरना-प्रदर्शन के बाद सौंपे गए ज्ञापन में एसएचओ को तत्काल पद से हटाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
धरने की अगुवाई जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने की। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि निचलौल थाना क्षेत्र के पचमा गांव निवासी शिव निषाद, विवेक निषाद, सन्नी समेत चार युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर किसान नेता और राजू कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान एसएचओ से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद एसएचओ और पुलिसकर्मियों ने राजू गुप्ता के साथ अभद्रता की और उन्हें जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले गए। बाद में उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजू गुप्ता, पशुपति नाथ गुप्ता, लालजी गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, राजेश अग्रहरी, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, राम अवतार, शैलेश, सुशील, अमरजीत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें