फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बरामद लावारिस शव की शिनाख्त नहीं, जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी चौराहे से पश्चिम बघेला नाले में पुल के नीचे बुधवार को ट्राली बैग में एक महिला का लावारिस शव मिला था। लावारिस शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल में जुटी हुई हैं। परसामलिक थाना क्षेत्र के नौतनवां-ठूठीबारी मुख्य मार्ग के सेखुआनी चौराहे से पश्चिम बघेला नाला में बुधवार की दोपहर खेत में पानी चला रहे कुछ लोगों ने एक काले ट्राली बैग से रक्त निकलता देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली बैग को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल किया। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त करवाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। मामले में हर पहलु की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें