महराजगंज। निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेड़िया में मनरेगा पार्क में मिट्टी भराई कार्य में अनियमितता बरतने के मामले में कार्यवाही की गई है। अमर उजाला में 23 दिसंबर को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी निचलौल शमा सिंह ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने समिति को पूरे मामले की जांच कर तीन दिनों के रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
जांच समिति में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सेक्टर प्रभारी नामित किया गया है। इसके अलावा सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी), अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी तथा ब्लॉक तकनीकी सहायक को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे मनरेगा पार्क में कराए गए मिट्टी भराई कार्य का स्थलीय निरीक्षण करें और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल करें।
बीडीओ ने निर्देश दिया हैं कि जांच के दौरान कार्य की गुणवत्ता, माप पुस्तिका, भुगतान विवरण, श्रमिकों की उपस्थिति तथा कार्य स्वीकृति से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाए। संवाद