फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 19 Jul 2025 08:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर के मुख्य बाजार में पीडब्ल्यूडी की ओर से आरआरसी सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसको लेकर आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को विभाग के जिम्मेदार और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ तहसील पर पहुंच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसी बीच मौके पर डीएम आ पहुंचे। डीएम ने व्यापारियों की समस्याएं सुन जल्द निस्तारण के लिए विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके पर पहुंच जांच करने के निर्देश दिए।
तहसील पर प्रदर्शन कर रहे व्यापारी बंटी मद्धेशिया, शिवम केडिया, पन्नेलाल, दीपक, राकेश, आकाश, दुर्गेश, सुखदेव, राजकुमार, रोहित आदि ने बताया कि मुख्य बाजार का मार्ग वर्षों से जर्जर अवस्था में था।
विज्ञापन

इसके निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से टेंडर जारी किया गया। टेंडर जारी करने के दौरान विभाग के जिम्मेदार अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता ने नियमों की अनदेखी करते हुए 5 से 7 मीटर चौड़ी सड़क की जगह महज 3 मीटर चौड़ी सड़क का ही इस्टीमेट तैयार किया। विभाग के जिम्मेदारों की यह करतूत तब उजागर हुई, जब ठेकेदार की ओर से सड़क निर्माण शुरू कराया गया।
आरोप है कि निर्माण के दौरान जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस पर आपत्ति जताई तो जेई ने उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। हालांकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी काफी खराब है। कार्यस्थल पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने निरीक्षण भी नहीं किया।
इन लोगों की मांग है कि सड़क का निर्माण दोनों तरफ की नालियों के किनारे तक पूर्ण चौड़ाई में किया जाए। इससे आवागमन सुगम हो सकेगा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

निर्माणाधीन सड़क पर अधिशासी अभियंता के वाहन का फटा टायर

शहर के मुख्य बाजार में निर्माणाधीन आरआरसी सड़क में जिम्मेदारों की मनमानी तब हैरान कर दी। जब डीएम के निर्देश पर उक्त निर्माणाधीन आरआरसी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे अधिशासी अभियंता के वाहन की तैयार उक्त सड़क से नीचे गिरते ही फट गया। बताया जा रहा है कि बाजार की मुख्य सड़क की चौड़ाई महज तीन मीटर है। ऐसे में सामने से दूसरा वाहन आने पर एक वाहन के चक्के नीचे गिर जाएंगे। फिर ऊंची सड़क पर चढ़ने के दौरान अनहोनी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें