फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंज उठा कस्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाली गई निशान शोभा यात्रा, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन


ठूठीबारी। श्याम महोत्सव पर समिति व कस्बे के श्रद्धालुओं ने भव्य निशान शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान खाटू श्याम के जयकारे से पूरा कस्बा गूंज उठा।
शुक्रवार की सुबह ठूठीबारी कस्बा स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से ढोल बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं रथ पर बनी भगवान खाटू श्याम की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। जगह-जगह श्रद्धालु भक्त निशान शोभा यात्रा में शामिल खाटू श्याम की रथ पर पुष्प वर्षा करते रहे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु खाटू श्याम का जयकारे लगा रहे थे। हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशान शोभायात्रा के अध्यक्ष दीपक गोयल ने बताया कि देश में अमन, शांति व आपसी भाईचारा बना रहे, इसके लिए खाटू श्यामजी की निशान शोभा यात्रा निकाली गई। इसका उद्देश्य सामाजिक सद्भाव व आपसी भाईचारे को बनाए रखना है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष दीपक गोयल, सन्नी सिंह, दीपू निगम, प्रखर सिंह, अश्वनी निगम, सत्यम कसौधन, आशुतोष रौनियार, शैलेन्द्र कसौधन, बैजनाथ जायसवाल, ग्राम प्रधान अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें