फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम, डॉक्टर और इंजीनियर बन लोगों की सेवा करना चाहते हैं टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों ने कड़ी मेहनत, परिजनों के सहयोग और गुरुओं के बेहतर मार्गदर्शन को दिया श्रेय
विज्ञापन

जरूरतमंदों के काम आना ही शिक्षा और सफलता का मुख्य उद्देश्य
नौतनवा। आईएससी इंटरमीडिएट एवं आईसीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में अपना परचम लहराने वाले होली क्रॉस स्कूल के मेधावी बच्चे भविष्य में लोगों को सेवा करना चाहते हैं। इसके लिए वह जिलाधिकारी, वैज्ञानिक, डॉक्टर, चार्टड अकउंटेंट और इंजीनियर बनना चाहते हैं।
हाईस्कूल की टॉपर तान्या मोदी निवासी हनुमान चौक नौतनवा ने बताया कि उनके पिता कन्हैया लाल मोदी पेशे से व्यवसायी और माता रचना मोदी गृहिणी हैं। वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं। इंटरमीडिएट साइंस वर्ग के टॉपर रेहान अहमद निवासी पुरानी नौतनवा ने बताया कि पिता नसीम अहमद शिक्षक और माता समीऊन निशा गृहिणी हैं। वह भविष्य में इंजीनियर के रूप में अपनी सेवा देना चाहते हैं। वहीं इंटरमीडिएट कॉमर्स वर्ग की टॉपर धायत्री मद्धेशिया के पिता उमेश मद्धेशिया व्यवसाई एवं माता ममता देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह जिलाधिकारी बन समाजसेवा में खुद को समर्पित करना चाहती हैं। इसी तरह टॉपर सत्यम मिश्रा वैज्ञानिक, मानसी सिंह चार्टर्ड अकउंटेंट, उज्जवल कुमार द्विवेदी डॉक्टर, सौम्या जायसवाल चार्टर्ड अकउंटेंट, वैष्णवी कांदू डॉक्टर बनना चाहती हैं। मेधावियों ने एक सुर में कहा कि किसी जरूरतमंद के काम आना ही शिक्षा और उससे मिली सफलता का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें