महराजगंज। विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को बकाया सरचार्ज में छूट प्रदान करने के लिए चलाई जा रही ओटीएस योजना का तृतीय और अंतिम चरण 28 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत जिले में अब तक 74,035 विद्युत उपभोक्ता पंजीकरण करा चुके हैं। जिन्होंने अपने बकाए पर अधिकतम सरचार्ज छूट का लाभ लिया है।
उन्होंने बताया कि अभी भी 2,42,991 उपभोक्ताओं पर 353.48 करोड़ की बकाया राशि शेष है। जिन्हें योजना की अंतिम तिथि तक पंजीकरण कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिले में 18,095 उपभोक्ता ऐसे हैं। जिन्होंने ओटीएस योजना में पंजीकरण तो करा लिया, लेकिन अब तक अपनी बकाया राशि जमा नहीं की। यदि ये उपभोक्ता 28 फरवरी तक भुगतान नहीं करते हैं, तो उन्हें मिलने वाली सरचार्ज माफी की सुविधा समाप्त हो जाएगी। संवाद