एक हजार व पांच सौ के नोट बंद होने की खबर से लोग नोट एक्सचेंज करने की जुगत में जुट गये जिससे पेट्रोल पंपों पर देर रात तक भारी भीड़ लग गई। पम्प मालिकों ने भी एक हजार व पांच सौ से कम में तेल नहीं दिए। चौक क्षेत्र के बाजार में एक हजार, पांच सौ के नोट दुकानदारों ने लेने से मना कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि सरकार के इस कदम की सराहना की। धीरेंद्र पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, अशोक कुमार, सुनील राजभर, आदि लोगो ने कहा कि देश में जितने भी जाली नोटो का नेटवर्क फैला हुआ है उससे देश को उबरने का मौका मिलेगा।
मिठौरा ब्लॉक के सिंदूरिया, मिठौरा, जगदौर, सुमरा ढाला, भागाटार, मधुबनी पिपरा कल्याण आदि चौराहों पर 500,एवं 1000 के नोट बन्द होने से जहां लोग परेशान थे वहीं कारोबार पर भी असर पड़ा है । दुकानदार ग्राहकों का रास्ता देखते रहे और ग्राहक उधारी के जुगाड़ में रहे।