फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल शुरू

Thu, 10 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने छह सूत्री मांग पत्र डीएम को दिया । इसमें उन्होंने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का अरोप भी लगाया। साथ ही बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल पर बैठने का ऐलान किया।
विज्ञापन

  जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने एनएचएम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपनी सारी ऊर्जा लगा दी। लेकिन फिर भी सरकार ने उनको अच्छे मानदेय से वंचित  रखा है। जिससे आशा कर्मचारी आर्थिक समस्याओं का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जितना स्वास्थ्य विभाग में घोटाला हुआ है यदि सरकार उसकी छानबीन करके आशा कार्यकर्ताओं को नियमित वेतन देना शुरू कर देना चाहिए। कहा कि इसके पहले भी जब आशा कार्यकर्ता धरने पर बैठी थी तो सरकार ने आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया लेकिन आज तक मांगों पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मांगों के समर्थन में आशा कर्मचारी बृहस्पतिवार से जिला मुख्यालय के धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल करेंगी। 
विज्ञापन

   इस दौरान इस दौरान छाया भारती, संजू, माधुरी, माधवी, ज्ञानमती, संगीता, राधिका, ममता सहित कई आशा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें