ठूठीबारी। गडौरा चीनी मिल में गन्ना पेराई में पैदा हुई तकनीकी समस्या दूर कर शनिवार की दोपहर से पेराई शुरू कर दिया गया। पेराई शुरू होने से गन्ना किसानों में खुशी है। एचवी गडौरा चीनी मिल प्रबंधन ने मौजूदा सत्र 2025-26 में 60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है।
नए सत्र को शुरू करने के लिए 11 नवंबर को ब्वॉयलर पूजन, 29 नवंबर को डोंगा पूजन के साथ ही 30 नवंबर को 4,5,6 एवं 7 दिसंबर तक के लिए मुख्य कैलेंडर की पर्चियां गन्ना किसानों के लिए जारी की गई थीं। 4 दिसंबर को गन्ना पेराई शुरू होनी थी लेकिन अचानक तकनीकी समस्या पैदा होने से पेराई शुरू नहीं हो सकी। इससे तीन दिनों से मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसान चिंतित हो गए। पेराई शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली। चीनी मिल महाप्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि तकनीकी समस्या की वजह से 4 दिसंबर को गन्ना पेराई शुरू नहीं हो सकी।