फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जांच के लिए चार को नौतनवा आएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर पालिका की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए जांच टीम चार सितंबर को यहां आएगी। मामले में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई खंड गोरखपुर/महराजगंज कार्यालय से अधिशासी अधिकारी नौतनवा को भेजे गए पत्र में जांच टीम का सहयोग करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी को जारी पत्र में लिखा गया है कि राजेंद्र नगर वार्ड की सभासद रंजना राय समेत अन्य सभासदों की ओर से विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है, जिसकी विधिक जांच अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई एवं एसडीएम नौतनवा की संयुक्त टीम आगामी चार सितंबर को करेगी। इसको देखते हुए कार्य से संबंधित पटल सहायकों को जरूरी अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना जरूरी बताया गया है, ताकि समय रहते जांच प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें