फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 24 घंटे जलापूर्ति के लिए मुस्तैद रहेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल ट्रांसफार्मर व वाटर टैंक रहेंगे सक्रिय
विज्ञापन

सफाई व पथ प्रकाश के रहेंगे माकूल इंतजाम
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की तरफ से होली के मद्देनजर विशेष इंतजाम प्रभावी किए जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी ने जानकारी दी है कि नगर क्षेत्र के जितने होलिका दहन स्थल चिह्नित वहां नगर पालिका की टीम मुस्तैद रहेगी। मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक जलापूर्ति मिलेगी।
होली के रंगोत्सव में कोई खलल न पड़े इसके लिए महराजगंज नगर पालिका परिषद की तरफ से माकूल इंतजाम किए गए हैं। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पानी की सप्लाई पूरे 24 घंटे बहाल रखी जाएगी। इसके लिए जनरेटर का प्रबंध है। सफाई कर्मी अपने नियमित कार्य की तरह सफाई कार्य में मुस्तैद रहेंगे। किसी तरह की बिजली, पानी व सफाई की समस्या होने पर लोग नगर पालिका को फोन कर सकते हैं समस्या तत्काल सुलझाने के प्रबंध व कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। बताया कि आज रात्रि नगर क्षेत्र में चिह्नित 23 होलिका दहन स्थलों पर नगर पालिका कर्मियों की टीम मुस्तैद रहेगी। मंगलवार व बुधवार दो दिन मोबाइल ट्रांसफार्मर व पानी टैंकर जरूरत पड़ने वाले क्षेत्रों में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों का डायवर्ट रहेगा रूट
होली त्योहार के मद्देनजर बुधवार को नगर क्षेत्र में भारी वाहन सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक नहीं दाखिल हो सकेंगे। यातायात इंस्पेक्टर अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को यह डायवर्जन प्रभावी रहेगा। फरेंदा की ओर से आने वाले वाहन पकड़ी से डायवर्ट होंगे वहीं गोरखपुर व घुघली की तरफ से आने वाले वाहन शिकारपुर व परतावल से दूसरे रास्ते पर निकलेंगे। निचलौल की तरफ से आने वाले वाहन सिंदुरिया से डायवर्ट हो जाएंगे। कस्बे में केवल रोडवेज वाहनों का आवागमन ही रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें