फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्राओं का काम करते वायरल वीडियो की टीम ने की जांच

Fri, 13 Sep 2024 05:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बृहस्पतिवार को काम करते छात्राओं का वीडियो वायरल हो गया। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे टीम जांच करने पहुंची। छात्राओं और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में छात्राओं से ईंट साफ कराया जा रहा है। बर्तन धुलवाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे ही खंड शिक्षा अधिकारी परतावल मुसाफिर सिंह पटेल और खंड शिक्षा अधिकारी सदर अंकिता सिंह पहुंचीं। यह देख जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने बच्चों, रसोईया और अन्य कर्मचारियों से बारी-बारी पूछताछ की। जांच के संबंध में टीम से पूछा गया तो टीम ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की गई है। पूछताछ के बाद इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।

एडीओ और आईएसवी ने किया निरीक्षण
जांच टीम के जाने के बाद एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद और आईएसवी हरेराम सिंह और ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। कैंपस के अंदर गंदगी देखकर ब्लॉक प्रमुख भड़क उठे। उन्होंने वार्डन को चेतावनी देते हुए साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें