फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने की निजी अस्पताल की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली चौराहे पर संचालित एक निजी अस्पताल के खिलाफ मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची। टीम ने अस्पताल संचालक को आवश्यक दस्तावेज दो दिन के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

रतनपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल से संबंधित जरूरी कागजात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि हरदीडाली गांव निवासी झिनकी देवी ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि निजी अस्पताल में उनके बेटे के हाथ का इलाज करने के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से उसका हाथ टूट गया। महिला ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें