गंगुआ बाजार। तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारत सरकार की नीति आयोग द्वारा गठित टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली।
शुक्रवार को नीति आयोग के प्लानिंग डिविजन के स्पेशलिस्ट धीरेंद्र पांडेय की अगुवाई में जिला मातृत्व परामर्श दाता डाॅ. रितेश तिवारी की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। वहीं उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रसव केंद्र, ईटीसी वार्ड, जनरल वार्ड औषधि विभाग, कोल्ड चेन सेक्शन की जांच के साथ ही यहां पर उपलब्ध सभी संसाधनों की जानकारी ली गई। सीएचसी केंद्र पर उपलब्ध प्रथम रेफर यूनिट के बारे में विशेष जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि यह नीति आयोग की एक सामान्य निरीक्षण कार्यक्रम है। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध विवरण के आधार पर सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र नई योजनाएं बनाने का कार्य करती है। इस दौरान, अधीक्षक हिमांशु मिश्रा, डॉ. विकास यादव, डाॅ. दिग्विजय राय, डाॅ. अधिशेष वर्मा, सचिंद्र राय, प्रवीण कुमार राय, वाहिद हुसैन, विजय चौहान, प्रियंका जायसवाल, अटल बिहारी आदि मौजूद रहे।