फरेंदा। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व के मौके पर फरेंदा कस्बे के प्रेम पोखरा पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हुई।
फरेंदा कस्बे के प्रेम पोखरा पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दो से तीनों तक मेला लगता है। यहां की श्रीकृष्ण राधा की मनमोहक झांकी लोगों को आकर्षित करती है। वहां पर महाभारत काल से लेकर कंस बध का सजीव चित्रण की झांकी प्रस्तुत की जाती है। झांकी को देखने के लिए गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज सहित कई अन्य जगहों से लोग पहुंचते हैं। मेले में सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। मेले में झूला सहित अन्य आकर्षक का केंद्र है।