फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहीं निकला सूर्य, पछुआ से बर्फीली ठंड का एहसास

विज्ञापन
ठंड के बीच गुजरेत लोग।
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार के मौसम का मिजाज पिछले दिनों की तरह सर्द बना रहा। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। पछुआ की तीव्रता के कारण बर्फीली ठंड का असर जहां पूरे दिन बना रहा वहीं कोहरा न छंटने के कारण धुंध भरी आबोहवा ने दृश्यता को न्यून बनाए रखा। लेकिन राहत भरी खबर यह है कि सोमवार से मौसम बदलने के आसार हैं। इससे न सिर्फ कोहरा छंटेगा, बल्कि धूप खिलने से तापमान बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 09 डिग्री रिकॉर्ड की गई। पछुआ की रफ्तार पूरे दिन बनी रही और गति 08 किमी प्रति घंटा बनी रही। पूरे दिन बादल भरी धुंध छाई रही। दिन में सर्द हवा चलने से गलन बढ़ी महसूस होती रही। ठंड के कारण लोग बाहर नहीं निकले और घरों में ही दुबके रहे। सब्जी इत्यादि खरीदने निकले लोग शाल व जैकेट्स पहनने के बाद भी ठंड से ठिठुरते रहे। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों की आवाजाही सड़क पर कम रही। बाहर निकले लोग सर्दी से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव सेंककर सर्दी दूर करने का प्रयास करते दिखे।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से विक्षोभ की दिशा में परिवर्तन की संभावना है। कोहरे का ग्राफ कम होगा व पछुआ की रफ्तार मे कमी आने से शीतलहर की स्थिति व दृश्यता में सुधार होगा। धूप खिलने से तापमान बढ़ने के आसार हैं। जनवरी के प्रथम सप्ताह से सर्दी एक बार फिर बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें