फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कड़ाके की ठंड में घुघली में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
कड़के की ठंड में लकड़ी के अभाव में खर पतवार इक्कठा कर आग जलाते लोग।
विज्ञापन
घुघली। नगर पंचायत में अलाव का इंतजाम नहीं है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। बीते चार दिनों से लगातार पड़ रही भीषण ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंडी हवाओं के चलते गलन इतनी बढ़ गई है कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं और दृश्यता बेहद कम हो गई है।
विज्ञापन

सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि नगर पंचायत घुघली के कुल 11 वार्डों में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। मजदूर, बुजुर्ग, राहगीर और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शीतलहर के चलते बाजारों में चहल पहल कम है। लोग बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। चाय की दुकानों पर ठंड से राहत पाने के लिए लोग हाथ सेंकते जरूर दिखते हैं, लेकिन अलाव न होने से खुले स्थानों पर रुकना मुश्किल हो गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि घुघली नगर पंचायत वर्तमान में अधिशासी अधिकारी (ईओ) की तैनाती नहीं है। लकड़ी खरीदने की टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। उच्चाधिकारियों से बात करके घुघली में अलाव की व्यवस्था एक दो दिन में हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें