फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्ट्रांग रूम की कैमरे से हो 24 घंटे निगरानी

Wed, 16 Sep 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया निरीक्षण, प्रवेश नियमों के पालन के निर्देश
विज्ञापन

- विधानसभा चुनाव के लिए 2228 मतदेय स्थल तय, 17.99 लाख मतदाता
महराजगंज। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था जांचते हुए सीसीटीवी निगरानी 24 घंटे चालू रखने और स्ट्रांग रूम में नियम के अनुसार ही प्रवेश की अनुमति देने के निर्देश दिए।
डीएम ने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा और ईवीएम-वीवीपैट के रखरखाव की स्थिति देखी। इसके बाद डीएम कक्ष में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन और विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों की समीक्षा हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में 3605 मतदाता पंजीकृत हैं। विधानसभा चुनाव के लिए परिसीमन व समायोजन के बाद 2228 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 17,99,095 मतदाता हैं। इनमें 9,79,709 पुरुष और 8,19,334 महिला मतदाता हैं। महिला मतदाताओं की कम भागीदारी पर डीएम ने राजनीतिक दलों से पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग की अपील की। जिले का लिंगानुपात 836 है जबकि प्रदेश का औसत 912 है।
विज्ञापन

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग जल्द शुरू होगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और प्रतिदिन अधिकृत प्रतिनिधि भेजने का अनुरोध किया। अधिकारियों को सभी निर्वाचन कार्य तय समय सीमा में पूरा करने और आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें