राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की गोष्ठी सोमवार को कलेक्ट्रेट के बुद्धा सभागार में हुई। जिसमें ग्राम पंचायत के समस्याओं पर चर्चा की गई तथा डीएम को 11 सूत्री ज्ञापन दिया गया।
जिलाध्यक्ष विजय कुमार कश्यप ने कहा कि सभी विभागों में रोस्टर लागू किया जाए। एमडीएम में प्रधानों का हस्ताक्षर अब तक आदेश के बावजूद शिक्षा विभाग के लोग नहीं कराए। जिला महा सचिव आशीष कुमार गौतम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली स्वच्छता समिति की बैठक को नियमितकरे।
फरेन्दा ब्लाक अध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी एवं सहायिका के मानदेय को ग्राम प्रधानों के सत्यापन के बाद भुगतान हो। हाट कुक्ड एवं पोषाहार वितरण में सत्यापन अधिकारी ग्राम प्रधान की उपस्थिति में करें।