फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला टीका लगवाने में दिखाई तेजी, दूसरे में कतरा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहला टीका लगवाने में दिखाई तेजी, दूसरे में कतरा रहे
विज्ञापन

जिले में छह लाख 85 हजार 724 लोगों नहीं लगवाई दूसरी डोज
कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक
महराजगंज। कोरोनारोधी टीके का पहला डोज लगवाने में लोगों ने खूब दिलचस्पी दिखाई, लेकिन दूसरा डोज लगवाने कतरा रहे हैं। जिले में छह लाख 85 हजार 724 लोगों को दूसरी डोज नहीं लगी है। प्रथम डोज लगवाने वालों की संख्या 14,19,621 है। अब स्वास्थ्य विभाग के लोग लोगों को कोरोनारोधी टीके का दूसरा डोज लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
16 जनवरी को जब जिले में टीकाकरण की शुरुआत हुई तो लोग टीका लगवाने से घबराते थे। धीरे-धीरे जागरुकता बढ़ी और केंद्रों पर भीड़ बढ़ने लगी। तीन महीने पहले स्थिति यह हो गई थी कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ती थी। उस दौरान कोरोना महामारी का भय लोगों में बना हुआ था। कमोवेश अब जन जीवन सामान्य हो गया है तो लोग टीका लगवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि दूसरा डोज लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने साथ इसके लाभ के बारे में भी बताया जा रहा है। प्रथम डोज लगवाने वालों को निर्धारित तिथि पर दूसरा डोज हर हाल में लगवा लेना चाहिए।
विज्ञापन

एक माह से कोरोना मुक्त है जिला
नवंबर में जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। हालांकि अब तक कोरोना के 12441 केस मिल चुके हैं। 936769 नमूनों की जांच हो चुकी है। 923317 नमूनो की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। सतर्कता जरूरी है। कोरोनारोधी टीका जरूर लगवाएं। पहले डोज की तरह दूसरे में भी गंभीरता दिखाने की जरूरत है।
डॉ. एवी त्रिपाठी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें