फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था परखने निकले एसपी, किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नवरात्र, दशहरा मेला और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस बल के साथ सक्सेना चौराहे पर पैदल मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

पैदल मार्च नगर तिराहा से शुरू होकर बस स्टैंड, मऊपाकड़ सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरा। इस दौरान एसपी ने पुलिस बल की सक्रियता और सतर्कता का निरीक्षण किया। साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्योहारों के दौरान पूरी सतर्कता बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने नगर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। पैदल मार्च के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पिकेट की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता भी देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें